अमिताभ बच्चन का आज 75वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनके रील लाइफ की वो दमदार 7 ग्लैमरस फोटो दिखा रहे हैं जो उनकी शख्सियत बताने के लिए किसी शब्द के मोहताज नहीं हैं। आप भी देखिए...
पढ़ें- जिम जाए बिना ऋतिक जैसी बॉडी बनाना चाहते हैं तो घर में करें ये एक आसन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 2017 में आई 'रामगोपाल वर्मा' की 'सरकार 3' में इस लुक में नजर आए।
अपनी इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा था,'My new look. Shuru Kare Program. Family Jingalala. Tata Sky 7 Days To Go…Badumba.'
साल 2015 में अमिताभ फिल्म 'पीकू' में भास्कर दा का किरदार निभाते नजर आए। बॉलीवुड में नए लोगों को सहज फील करवाने वाले अमिताभ इस फिल्म में एक पिता की भूमिका में दिखाई दिए।
फिल्म 'खुदा गवाह' में अमिताभ का ये लुक दर्शकों को काफी पसंद आया।