स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने बहुत कम समय में लोगों के बीच अफनी पहचान बना ली है। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने हॉट लुक को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें, लड़कियां उनके स्टाइल स्टेटमेंट को करीब से फॉलो करती हैं।
ट्यूब टॉप में तारा सुतारिया को देखते रह गए फैंस, ट्रोलर्स बोले- अच्छा हुआ नीचे का पहनना नहीं भूलीं
हाल ही मे तारा अपने दोस्तों संग मस्ती करते हुए स्पॉट हुईं। इस दौरान तारा व्हाइट आउटफिट में बेहद शानदार नजर आईं। अपने इस लुक के लिए तारा ने व्हाइट ट्यूब टॉप के साथ मैचिंग हाई वेस्ट पैंट पहनी है।
अपने लुक को तारा ने मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया। तारा के इस ग्लैमरस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गईं। फैंस को उनका यह लुक बहुत पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- अच्छा हुआ आप नीचे के कपड़े पहनना नहीं भूलीं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इतना भी पहनने की क्या जरूरत थी?
#tarasutaria snapped at #dirtybuns with friends last night #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें, फिल्मों में आने से पहले तारा डिज्नी के शो में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ वह एक अच्छी सिंगर भी हैं। कॉफी विद करण और SOTY 2 के प्रमोशन के दौरान वह अपना सिंगिंग टैलेंट दिखा चुकी हैं।