प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके अलावा वह लगातार अपने जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। बात उनके रेड कार्पेट लुक की करें या किसी पार्टी की उनका ड्रेसिंस सेंस हमेशा परफेक्ट रहता है। आए दिन उनका कोई न कोई लुक सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने फ्लोरल शर्ट के साथ मैचिंग हाई वेस्ट पैंट कैरी की हुई थी, जो Lela Rose के कलेक्शन में से था। प्रियंका को फ्लोरल प्रिंट बहुत पसंद है और इससे पहले भी वह कई बार फ्लोरल आउटफिट में नजर आ चुकी हैं।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने स्ट्रेपी ब्लैक फुटवियर के साथ गोल्डन हूप ईयरिंग्स पहने हुए थे। वहीं निक जोनस ने ब्लैक एंड व्हाइट टीशर्ट के साथ जींस और जैकेट पहनी थी। दोनों के लुक को देखकर उन्हें स्टाइलिश कपल कहना गलत नहीं होगा।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
बात करें प्रियंका के इस आउटफिट की कीमत की तो उनकी फ्लोरल शर्ट की कीमत 55 हजार रुपये है और मैचिंग पैंट की कीमत 65 हजार रुपये है। अगर आप प्रियंका के इस लुक को कॉपी करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको 1 लाख 20 हजार रुपये खर्च करने होंगे।
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने वाली है। वह सोनाली बोस निर्देशित 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आएंगी।