फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश में भी देश की संस्कृति को बखूबी निभाती थीं सुषमा स्वराज, साड़ी पहन देती थीं भाषण

Wed, 07 Aug 2019 02:51 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 07 Aug 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Died: She always wear a jacket over her saree
sushma swaraj

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) नहीं रहीं। दिल्ली के एम्स अस्पताल में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। इस खबर से देशभर में शोक की लहर है। सुष्मा एक अच्छी राजनेता के साथ-साथ सुपर मॉम के रूप में भी फेमस थीं। विदेश में फंसे लोगों की मदद के लिए वह हमेशा बढ़-चढ़कर तत्पर रहती थीं। पार्लियामेंट में दमदार स्पीच के साथ-साथ उनके साड़ी पहनने के स्टाइल की भी हर कोई सराहना करता था। उनका साड़ी पहनने का अपना एक अलग ही स्टाइल था, जिसे आप भी चाहे तो कॉपी कर सकती हैं। 



Sushma Swaraj Died: She always wear a jacket over her saree
sushma swaraj
बात करें सुषमा के साड़ी पहनने के स्टाइल की तो सुषमा कई तरह से साड़ी कैरी करती थीं। अगर आप इस तस्वीर में ध्यान देंगे तो उन्होंने साड़ी के साथ जैकेट और शॉल कैरी कर रखा है।
Sushma Swaraj Died: She always wear a jacket over her saree
sushma swaraj

सुषमा को साड़ी के साथ विदाउट स्लीव्स जैकेट पहनना बेहद पसंद था। तस्वीरों में आप देखेंगे वह हर साड़ी के साथ मैचिंग की जैकेट कैरी करती थीं। यह उनका सिग्नेचर स्टाइल बन चुका था। इतना ही नहीं, उन पर यह लुक काफी फबता भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj Died: She always wear a jacket over her saree
sushma swaraj

सुषमा के पास साड़ियों का बेहद क्लासी कलेक्शन था। सबसे ज्यादा उन्हें कॉटन और सिल्क की साड़ियां पसंद थीं। वह ज्यादातर इन्हीं में नजर आती थीं। वह कभी-कभार सूट भी पहनती थीं, लेकिन पार्लियामेंट सेशन और विदेशी दौरों के दौरान वह हमेशा साड़ी में ही नजर आती थीं।

विज्ञापन
Sushma Swaraj Died: She always wear a jacket over her saree
sushma swaraj
सुषमा स्वराज हमेशा गले में मंगलसूत्र या मोती की माला पहने रहती थीं और उनके हाथ में हमेशा घड़ी नजर आती थी। वह हमेशा माथे पर गोल लाल बिंदी और मांग में सिंदूर लगाकर रखती थीं, लेकिन खास मौकों या तीज-त्योहार हो तो वह पूरी तरह सजना संवरना पसंद करती थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed