फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट पर अर्जुन संग मैचिंग कपड़ों में स्पॉट हुईं मलाइका, फैंस बोले- इतनी टाइट पैंट...

Wed, 07 Aug 2019 02:23 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 07 Aug 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora twin in red at Airport
malaika arjun - फोटो : instagram

अर्जुन कपूर संग अफेयर की खबरों को लेकर मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर दोनों को डिनर डेट और पार्टी करते स्पॉट किया जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छाई रहती हैं। बीती रात दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया था। अर्जुन और मलाइका ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।

Arjun Kapoor and Malaika Arora twin in red at Airport
malaika arora - फोटो : instagram

इस दौरान मलाइका हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने मरून कलर की लैदर पैंट के साथ स्ट्रिप्ड टॉप पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला किया हुआ था।

Arjun Kapoor and Malaika Arora twin in red at Airport
malaika arjun - फोटो : instagram

मलाइका ने अपने इस आउटफिट के साथ बेज कलर के शूज पहने थे और हाथ में ब्लैक कलर का हैंड बैग कैरी किया था। ओवरऑल मलाइका का ये लुक स्टनिंग था। वहीं बात करें अर्जुन के लुक की तो उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ रेड टीशर्ट और लैदर जैकेट पहनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora twin in red at Airport
malaika arora - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस को मलाइका का लुक हमेशा की तरह स्टनिंग लगा, वहीं कुछ उन्हें इस लुक के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ट्रेवलिंग के दौरान लेटेक्स पैंट कौन पहनता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी टाइट पैंट क्यों पहनती हो आप।

विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora twin in red at Airport
malaika arora - फोटो : amar ujala

बता दें कि बीते दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी की खबरे आई थीं। इसके बाद मलाइका ने कहा था, 'जैसे हम पहले भी कह चुके हैं, हमारा अभी शादी का कोई प्लान नहीं है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed