{"_id":"59bbce3d4f1c1b2b688b4c94","slug":"style-tips-to-take-from-prime-minister-of-india-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: रंगबिरंगी पगड़ियों संग खादी के शौकीन हैं पीएम मोदी, कुछ ऐसा है उनका स्टाइल","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
B'Day Spl: रंगबिरंगी पगड़ियों संग खादी के शौकीन हैं पीएम मोदी, कुछ ऐसा है उनका स्टाइल
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
फैशन स्ट्रीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर रंग और अंदाज के लोग दीवाने हैं। स्टेज पर खड़े होने से लेकर रोड शो करने तक चारों तरफ उनके नाम का उच्चारण साफतौर पर ये दर्शाता है कि मोदी जी लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना चुके हैं।
फैशन स्ट्रीट
बेहतरीन वक्ता होने के साथ-साथ पीएम मोदी का ड्रेसिंग सेन्स भी लोगों को खूब रास आता है। फिर चाहे उनका खादी कुर्ता हो या फिर रंग -बिरंगी पगड़ी।
पढ़ें- मदर टेरेसा की ये 5 बातें आपके जीवन में भर देंगी सुकून
पढ़ें- मदर टेरेसा की ये 5 बातें आपके जीवन में भर देंगी सुकून
फैशन स्ट्रीट
मोदी जी हमेशा स्टाइल में बने रहते हैं। वो जहां जाते हैं वहीं के हो जाते हैं। साल 2014 के बाद से अब तक पीएम मोदी नए-नए अंदाज में नजर आए हैं। उनके पीले रंग की पगड़ी ने तो इस बार 15 अगस्त के मौके पर लोगों का मन मोह लिया था। वो गुजराती साफा से बनाई गई थी।
पढ़ें- पूरी दुनिया में किया कमाल, ये यंगस्टर्स हैं कामयाबी की मिसाल
पढ़ें- पूरी दुनिया में किया कमाल, ये यंगस्टर्स हैं कामयाबी की मिसाल
विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन स्ट्रीट
पीएम मोदी हमेशा से ही खादी का कुर्ता और उसके कॉम्बिनेशन में व्हाइट रंग का चूड़ीदार पजामा ही पहनना पसंद करते हैं। उसके साथ लैदर की काले रंग की जूतियां उनके लुक को और भी इंप्रेसिव बना देती हैं। हालांकि विदेश दौरे के दौरान उन्हें अक्सर कोट पैंट में भी देखा जाता है।
विज्ञापन
फैशन स्ट्रीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खादी स्टाइल युवाओं में भी काफी लोकप्रिय है। यहां तक की लोगों में इस बात को जानने की जिज्ञासा रहती है कि वो अपने कपड़े कहां से सिलवाते हैं। हालांकि पीएम मोदी ने हाल ही में एक प्रोग्राम के दौरान ये बात खुद बताई कि वो अपने कपड़े अहमदाबाद के उसी टेलर से सिलवाते हैं जिससे वो बरसों पहले से सिलवाते आ रहे हैं।