फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी-खुशी के बाद सोनम कपूर की इस बहन के फैशन पर फिदा हुए फैंस, एक झलक ही बना देगी दीवाना

Sun, 23 Dec 2018 07:18 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 23 Dec 2018 07:18 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor cousin shanaya kapoor is new fashion diva
shanaya kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर फिल्मों से ज्यादा अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोनम अपने ड्रेसेज के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करती है जिसकी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार उनके ये एक्सपेरिमेंट हिट हो जाते हैं, तो बहुत बार उन्हें इसके चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करना पड़ता है।
sonam kapoor cousin shanaya kapoor is new fashion diva
shanaya kapoor - फोटो : instagram
सोनम को फैशन दीवा बनाने के पीछे किसी और का नहीं बल्कि उनकी बहन और स्टाइलिस्ट रिया कपूर का हाथ है। सोनम के फैशन सेंस का सारा क्रेडिट रिया कपूर को जाता है। सोनम और रिया का मिलकर एक फैशन ब्रांड भी है जिसका नाम 'रीसन' है।
sonam kapoor cousin shanaya kapoor is new fashion diva
Shanaya kapoor
सोनम की तरह उनकी कजिन सिस्टर्स जाह्नवी और खुशी कपूर भी अपने फैशन सेंस के चलते अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं, जिसे देखकर लगता है जैसे पूरी कपूर फैमिली ही फैशन के मामले में अव्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor cousin shanaya kapoor is new fashion diva
shanaya kapoor - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर इन दिनों सोनम की कजिन के फैशन के चर्चे काफी तेज हैं। उनके फैशन स्टेटमेंट ने सबको हैरान कर रखा है। हाल ही में शनाया ‘सेलेक्शन डे’ की स्क्रीनिंग में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने क्रॉप व्हाइट टर्टल नेक स्वेटर को मिनी स्कर्ट के साथ टीम अप किया हुआ था।
विज्ञापन
sonam kapoor cousin shanaya kapoor is new fashion diva
shanaya kapoor - फोटो : instagram
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए शनाया ने स्टेटमेंट स्नीकर्स, सील्वर हूप इयरिंग्स और बैकपैक कैरी किया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी जो उनके लुक को परफेक्ट बनाने का काम कर रही थी। बता दें, खबर है कि जल्द ही शनाया भी बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed