शादी के फंक्शन के पूरे होने के बाद सोनम कांस में शामिल होने के लिए फ्रेंच रिवेरा पहुंच चुकी हैं। शादी के बाद किसी इवेंट पर उनकी पहली अपीयरंस देखने के लिए फैंस बेताब थे और जैसे ही सोमवार को उन्होंने रेड कारपेट पर एंट्री ली सभी की निगाहें न्यू ब्राइड पर भी टिकी थी। इससे पहले कांस से उनका पहला लुक सामने आया था, जिसमें वह पोल्का आउटफिट में नजर आईं। सोनम की इस ड्रेस को लोगों ने सलमान के लुक का कॉपी बताया।
2 of 4
sonam kapoor at cannes 2018
सोनम कपूर ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ये पोल्का डॉट वियर की है। सोनम कपूर की ये ड्रेस mother of pearl के स्प्रिंग कलेक्शन 2018 से था। लाइट लिप शेड के साथ बाल खुले कर उन्होंने Bottega Veneta ब्रांड का हैंड बैग कैरी किया है। सोनम कपूर ने इस आउटफिट के साथ Chle ब्रांड के बूट्स कैरी किए हैं और साथ ही Victoria Beckham का सनग्लास लगा रखे हैं।
3 of 4
sonam kapoor at cannes 2018
सोशल मीडिया पर लोगों ने सोनम की इस ड्रेस को सलमान से inspire बताया। दरअसल हाल ही में सलमान खान का एड आया था, जिसमें वह कोट पेंट में नजर आ रहे हैं। पर उनके ड्रेस में एक बात खास थी जिस वजह से उन्हें लोगों की अटेंशन मिल रही छी, वह यह कि उनके सूट पर बने पोल्का डॉट्स।
4 of 4
sonam kapoor at cannes 2018
सोशल मीडिया पर लोगों ने सोनम की ड्रेस को लेकर लिखा कि दोनों ने एक ही दुकान से कपड़ा लिया था क्या? तो किसी ने सोनम की ड्रेस के मेटिरियल को सलमान के ड्रेस का कॉपी बताया।