फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं इस साल की सबसे चर्चित शादियां, इन चारों में ये बनी सबसे खूबसूरत दुल्हन

Mon, 19 Nov 2018 05:32 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Anushka Sharma Neha Dhupia Deepika Padukone Whose wedding look did you like better
- फोटो : instagram

बीते दो सालों में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शादी के बंधन में बंध गईं। पहले अनुष्का शर्मा फिर नेहा धूपिया ने सात फेर लिए। अब हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी की। सारी सुंदरियां दुल्हन के गेटअप में बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं। अब फैंस प्रियंका चोपड़ा को दुल्हन के रूप में देखने को बेसब्र हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस ही हैं जो ट्रेंड सेट करती हैं जिसे देखकर लोग उन्हें फॉलो करते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इस साल दुल्हन बनीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक पर।

Sonam Kapoor Anushka Sharma Neha Dhupia Deepika Padukone Whose wedding look did you like better
deepika ranveer - फोटो : file photo

दीपिका-रणवीर
14 और 15 नवंबर को दीपवीर ने इटली के लेक कोमो के पास स्थित विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। खबरों की मानें तो दीपिका के शादी के लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। सिंधी वेडिंग में दीपिका ने गुलाबी रंग का पारंपरिक लहंगा पहना था, जिसमें वह खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके लहंगे की चुनरी बेहद खास थी, जिस पर सारे में जरदोसी वर्क है। इसके साथ ही चुनरी पर सदा सौभाग्यवती भव: भी लिखा हुआ है। बता दें कि यह श्लोक किसी आम धागे से नहीं बल्कि सोने से कढ़ा हुआ है।

Sonam Kapoor Anushka Sharma Neha Dhupia Deepika Padukone Whose wedding look did you like better
sonam kapoor and anand ahuja

सोनम कपूर-आनंद आहूजा
इसी साल सोनम कपूर ने 8 मई को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए। अपनी शादी के जोड़े में सोनम भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सुर्ख लाल लहंगे के साथ उन्होंने खूबसूरत गहने और माथा पट्टी पहनी, जिसने उनके लुक पर चार-चांद लगाने का काम किया। उनका यह खूबसूरत लहंगा डिजाइनर अनुराधा वकील ने तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Anushka Sharma Neha Dhupia Deepika Padukone Whose wedding look did you like better
anushka virat wedding - फोटो : twitter

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में उन्होंने भारतीय परंपरा से शादी की। दुल्हन के रूप में अनुष्का विराट का ही नहीं सबका दिल जीतने में कामयाब हुई थीं। उन्होंने फीका गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया। लहंगे को विंटेज लुक देने के लिए सोने और चांदी के धागों के साथ पर्ल और मनके का प्रयोग किया गया था। लहंगे के साथ उन्होंने सब्यसाची हेरिटेज कलेक्शन के सिंडिकेट अनकट डायमंड, पेल पिंक स्पिनेल और बरोक जापानीच कल्चर्ड के बनी ज्वैलरी पहनीं थी।

विज्ञापन
Sonam Kapoor Anushka Sharma Neha Dhupia Deepika Padukone Whose wedding look did you like better
neha dhupia

नेहा धूपिया-अंगद बेदी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से हुई थी। पिंक लहंगे और कम मेकअप में नेहा दुल्हन के रूप में बहुत प्यारी नजर आईं। इसके साथ उन्होंने सोने और पन्ना से बना चोकर कैरी किया था। इसके अलावा उन्होंने लहंगे से मैच करते हुए झुमके और डायमंड शेप का मांग टीका पहना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed