फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीब ड्रेस को लेकर ट्रोल हुर्इं तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर, यूजर्स ने कहा- ये क्या पहन लिया

Mon, 19 Nov 2018 02:13 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Lux Golden Rose Awards: taapsee pannu and swara bhaskar troll for their dress
swara tapsee - फोटो : instagram
लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 में बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने जमकर अपने जलवे बिखेरे। रेड कार्पेट पर सभी एक्ट्रेस अपने लुक और आउटफिट से एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आईं।  हर किसी ने अपने हिसाब से बेस्ट ड्रेस पहनी। कुछ सेलेब्रिटीज के ड्रेस वाकई जबरदस्त थे वहीं कुछ की पोशाक बेहद अजीबोगरीब थी, जिसके चलते वे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं।
Lux Golden Rose Awards: taapsee pannu and swara bhaskar troll for their dress
lux awards - फोटो : instagram
इस लिस्ट में सबसे पहला जिसका नाम है वह हैं तापसी पन्नू। रेड कारपेट पर तापसी ने सिल्वर कलर का गाउन कैरी किया हुआ था, जिसका पैटर्न काफी आउटडेटेड लग रहा था। सिल्वर कलर की इस ड्रेस में रोज के डिजाइन बने हुए थे। इसके अलावा अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने रेड लिप शेड लगा रखी थी, जो सिल्वर गाउन के साथ बिल्कुल मेल नहीं खा रही थी।
Lux Golden Rose Awards: taapsee pannu and swara bhaskar troll for their dress
lux awards - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर तापसी के इस लुक का जमकर मजाक बन रहा है। लोगों ने इसे फैशन ब्लंडर बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैम ये क्या पहन लिया है आपने? आपकी अब तक की सबसे वाहियात ड्रेस। एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- कौन से जमाने की ड्रेस पहन ली है ये?
विज्ञापन
विज्ञापन
Lux Golden Rose Awards: taapsee pannu and swara bhaskar troll for their dress
lux awards - फोटो : instagram
सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाली पोशाक में एक नाम स्वरा भास्कर का भी है। उन्होंने ब्लैक और गोल्डन कलर का गाउन पहना था, जो कुछ खास नहीं लग रहा था। वहीं उनका यह ड्रेस उन पर बिल्कुल जंच नहीं रहा था।
विज्ञापन
Lux Golden Rose Awards: taapsee pannu and swara bhaskar troll for their dress
lux awards - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर स्वरा के ड्रेस को लेकर लोगों ने जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने उन्हें दिवाली पर दीवार में लगने वाली झालर बताया। एक ने तो उन्हें ड्रेसिंग सेंस सुधारने की हिदायत तक दे डाली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed