अब सेलिब्रिटी अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर काफी सजग रहते हैं। हो भी क्यों न, उनके रेड कार्पेट लुक से ज्यादा एयरपोर्ट लुक के चर्चे रहते हैं। हाल यह है कि एयरपोर्ट पर भी वे स्टाइलिश और डिजाइनर कपड़ों में लिपटे हुए दिखते हैं। एक बार फिर सिलेब्स स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर एयरपोर्ट पर नाइट सूट में स्पॉट हुईं। उनका यह लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
नाइट सूट में एयरपोर्ट पर दिखीं श्रद्धा कपूर, यूजर्स बोले- कपड़े बदलना भूल गईं क्या
अपने इस एयरपोर्ट लुक के लिए श्रद्धा ने लाइट ग्रीन कलर का नाइट सूट पहन रखा था, जो देखने में साटन का लग रहा है। कॉलर और फुल स्लीव्स नाइट सूट में श्रद्धा बेहद क्यूट लग रही हैं।
अपने लुक को पूरा करने के लिए श्रद्धा ने बालों को खुला किया हुआ था। इसके अलावा नाइट सूट के साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स टीम अप किए हुए थे, जो tretorn ब्रांड के हैं।
Airport style! @shraddhakapoor @ankitastudio @tretorn ✈️
A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri) on
श्रद्धा को इस लुक के लिए उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने स्टाइल किया है। उनका यह नाइट सूट अंकित कलेक्शन से है। श्रद्धा का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कुछ लोग श्रद्धा के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके इस लुक का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सीधा सो कर चली आई हो क्या। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जल्दी में कपड़े बदलना भूल गईं क्या। एक ने लिखा- स्टाइल के नाम पर कुछ भी पहन लेते हैं।