फैशन के मामले में स्टार्स का मुकाबला करना किसी के भी बस की बात नहीं हैं। बड़े-बड़े ब्रांड की महंगी महंगी चीजें कैरी करते हुए बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान पिंक टॉप में नजर आईं लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनके क्लच की कीमत कटरीना के ड्रेस की कीमत को बराबर की टक्कर दे रही हैं।
'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार सारा अली खान इन दिनों काफी बिजी हैं। इसी बीच सारा कैजुअल ड्रेस में डिनर करने के लिए जाते हुए स्पॉट हुईं। सारा ने इस खास मौके के लिए डेनिम जींस के साथ हॉट पिंक टॉप के साथ उसी रंग का क्लच हाथ में कैरी किए हुए थीं जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
अब जरा आप सारा के हाथ पर ध्यान दीजिए जिसमें उन्होंने छोटा सा क्लच पकड़ा हुआ है। खबरों की मानें तो सारा का यह क्लच Bottega Venetta ब्रांड का है जिसे ज्यादातर एक्ट्रेस कैरी करती हैं। देखने में भले ही यह क्लच आपको साधारण सा लग रहा होगा लेकिन इसकी कीमत करीब 1,11,000 बताई जा रही है।
अब कटरीना की इस ड्रेस को ले लीजिए। कटरीना को लाल रंग काफी पसंद है यहां तक की उनके वॉर्डरोब में ज्यादातर इसी रंग के कपड़े भरे पड़े हैं और इस बात को वो अक्सर चैट शो के दौरान कह चुकी हैं। लेकिन हाल में मनीष मल्होत्रा के घर पर हुई पार्टी में वह लाल रंग के आउटफिट में नजर आईं ।
जानकारी के मुताबिक कटरीना ने इस मौके पर Alexander McQueen ब्रांड की ड्रेस पहनी हुई थी। जिसकी कीमत करीब 1,20,000 है। यानी कि कटरीना की इस पूरी ड्रेस की कीमत जहां 1 लाख 20 हजार रुपये है तो वहीं सारा के सिर्फ एक क्लच की कीमत 1 लाख 11 हजार रुपये है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यह सेलेब्स फैशन और स्टाइल के मामले में कितने क्रेजी हैं।