बॉलीवुड में कृति सेनन का नाम मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुका हैं। यहां तक की सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके लिंकअप की खबरें भी चर्चा की विषय बनी हुई हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुशांत कृति की छोटी बहन नुपुर के साथ फिल्म कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि रियल लाइफ में नुपुर किस तरह से अपने लुक का खास ध्यान रखती हैं।
कृति की छोटी बहन नुपुर महज 21 साल की है और अक्सर अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लुक्स में और स्टाइल में नुपुर एकदम कृति पर गई हैं। वह अक्सर तरह तरह की ड्रेस में दिखाई देती हैं।
नुपुर किरोरी मल कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और यूट्यूब पर अपना सिंगिग चैनल चला रही हैं। नुपुर कृति के साथ अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट की जाती हैं जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि वह किसी हीरोइन से कम नहीं हैं।
नुपुर स्टाइल के मामले में बड़ी ही बिंदास है और अक्सर ड्रेस को लेकर एक्सपेरिमेंट करती हुई दिखाई देती हैं। अब जरा इस तस्वीर को ही ले लीजिए। इसमें नुपुर एक तरफ स्टाइलिश डेनिम जींस के साथ दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं।
नुपुर इंडियन और वेस्टर्स दोनों को ही काफी अच्छे से कैरी करती हैं और यह बात उनकी तस्वीरों को देखकर साफतौर पर दिखाई देता है। इस तस्वीर में नुपुर मरून रंग के टॉप के साथ ब्लैक रंग का प्लाजो पहने हुए दिखाई दीं। साथ में ओपन हेयर और लाल रंग की लिपस्टिक उनपर काफी जच रही है।