{"_id":"597b46c44f1c1b313d8b499b","slug":"sanjay-dutt-become-more-stylish-take-a-look-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B’ Day Spl : मुन्नाभाई के Top 5 लुक्स जिसे सेलिब्रिटी भी करते हैं कॉपी ","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
B’ Day Spl : मुन्नाभाई के Top 5 लुक्स जिसे सेलिब्रिटी भी करते हैं कॉपी
amarujala.com, presented by – शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 29 Jul 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
संजय दत्त
बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी कि संजय दत्त का आज बर्थ डे है और वो 57 साल के हो गए हैं। हिन्दी सिनेमा जगत में संजू बाबा का नाम उन स्टार्स में शुमार है जिसकी चमक कभी भी फीकी नहीं पड़ सकती। हालांकि समय के साथ संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन वो कहते है न साहिल को किनारा मिल ही जाता है।
Trending Videos
संजय दत्त
संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजू काफी दुबले पतले नजर आ रहे हैं और अगर आप उनके हेयर स्टाइल पर नजर डालें वो उनपर काफी सूट कर रहा है। हालांकि टाइम के साथ संजय दत्त के हेयर स्टाइल में काफी बदलाव आया है।
संजय दत्त
संजय दत्त की फिल्मों में समय के साथ-साथ उनका लुक में सबसे ज्यादा बदलाव देखा गया खासतौर पर उनका hair style. साल 1991 में संजू बाबा की फिल्म ‘साजन’ रिलीज हुई थी जिसमें उनके हेयर स्टाइल के लोग फैन बन गए थे। इस फिल्म में उन्होंने थोड़े से बड़े बाल रखे हुए थे। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ इस फिल्म में संजय ने अपने बड़े बालों वाले स्टाइल को कैरी किया इसके बाद उनका ये लुक कई और फिल्मों में देखा गया जिसे लोगों ने खूब पंसद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त
अपने इस अनोखे स्टाइल के बाद साल 1999 में संजय ‘वास्तव’ फिल्म की वजह से भी काफी लाइमलाइट में रहे। इस फिल्म में संजय ने गैंगस्टर का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्होंने अपने ड्रेसिंग सेन्स में ऑन स्क्रीन काफी बदलाव किया।
इस फिल्म में संजय पहली बार पठानी सूट में नजर आएं। इसके साथ ही गले में मोटी चेन, सिर पर तिलक और छोटे बाल एकदम सूट कर रहा था। हालांकि संजय को चेन पहनना reality में भी काफी पसंद है और अक्सर वो गोल्डन कलर की चेन गले में पहने हुए स्पॉट किए जाते हैं।
इस फिल्म में संजय पहली बार पठानी सूट में नजर आएं। इसके साथ ही गले में मोटी चेन, सिर पर तिलक और छोटे बाल एकदम सूट कर रहा था। हालांकि संजय को चेन पहनना reality में भी काफी पसंद है और अक्सर वो गोल्डन कलर की चेन गले में पहने हुए स्पॉट किए जाते हैं।
विज्ञापन
संजय दत्त
संजय की बात हो तो ‘अग्निपथ’ का कांचा चीना किसे याद नहीं होगा। कातिलाना आंखे, bald look उस पर से पूरे शरीर पर tattoo का तड़का उनका विलेन लुक को परफेक्ट फील दे रहा था।