साहिल संगा के साथ शादी करके भले ही दिया मिर्जा ने फिल्में करना छोड़ दिया हो लेकिन फैशन के मामले में वो अभी भी किसी से कम नहीं है। दिल्ली में चल रहे
Indian Couture Week 2017 में दिया ने शो स्टॉपर के तौर पर
रैंप पर वॉक किया जिसमें वो किसी नई नवेली दुल्हन की तरह लग रही थीं।
‘बाजीराव मस्तानी’ की फैशन डिजाइनर अंजू मोदी के लिए दिया रैंप पर उतरी थीं। अंजू ने अपने इस कलेक्शन की थीम environment friendly रखा था जो कि उनकी 'सुनहरी कोठी' कलेक्शन का ही हिस्सा था।
दिया ने इस खास मौके पर ग्रीन और मरुन कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसके साथ full sleeve मरुन velvet ब्लाउज के साथ off white रंग का दुप्ट्टा सिर से ओढ़ा हुआ था जो उन पर काफी सूट कर रहा था।
इसके साथ हैवी ज्वेलरी और परफेक्ट मेकअप उनको परफेक्ट लुक दे रहा था।
इस राजस्थानी लुक में दिया किसी princess से कम नहीं लग रही थीं। वहीं डिजाइनर अंजू मोदी ने off white dress के साथ black रंग का long shrug पहना हुआ था।