फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलायंस AGM में पति के हाथों में हाथ डालकर पहुंचीं श्लोका, देखें किस अंदाज में नजर आया अंबानी परिवार

Mon, 12 Aug 2019 05:53 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 12 Aug 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Reliance AGM: Nita Ambani Isha Ambani and Shloka redefine elegance in floral outfits See Pictures
ambani's - फोटो : amar ujala

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग चल रही हैं। इस अवसर पर मुकेश अंबानी के साथ उनका पूरा परिवार पहुंचा। इवेंट में नीता अंबानी से लेकर बहू श्लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए। सोशल मीडिया पर पूरे परिवार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

Reliance AGM: Nita Ambani Isha Ambani and Shloka redefine elegance in floral outfits See Pictures
mukesh ambani - फोटो : PTI

सबसे पहले बात करेंगे नीता अंबानी के लुक की। नीता ने पिंक कलर का सूट पहना है, जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और कानो में ईयरिंग्स कैरी किए हुए हैं। वहीं मुकेश अंबानी ब्लैक कलर के पैंट सूट में नजर आए। उन्होंने पिंक कलर की टाई लगा रखी है, जो नीता के आउटफिट के साथ कॉम्पलीमेंट कर रही है। 

Reliance AGM: Nita Ambani Isha Ambani and Shloka redefine elegance in floral outfits See Pictures
shloka mehta - फोटो : PTI

इवेंट में अंबानी परिवार की बहू श्लोका पति आकाश के हाथों में हाथ डाले नजर आईं। उन्होंने पेस्टल ब्लू कलर का प्लाजो सैट कैरी किया हुआ है। उनके कुर्ते पर पिंक, ग्रीन और येलो कलर की फ्लोरल एंब्रॉयडरी हो रखी है। इसके साथ उन्होंने पिंक दुपट्टा कैरी किया है। अपने इस लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाकर पूरा किया। श्लोका ने माथे पर छोटी सी बिंदी लगा रखी है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reliance AGM: Nita Ambani Isha Ambani and Shloka redefine elegance in floral outfits See Pictures
isha ambani - फोटो : PTI

ईशा अंबानी भी ट्रेडिशनल अवतार में पहुंची। उन्होंने फ्लोरल कुर्ते के साथ मैचिंग प्लाजो पहना है। ईशा ने बालों को ओपन किया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने कानों में डायमंड स्टड के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है। ओवरऑल ईशा का लुक सिंपल और क्लासी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ishaambani at reliance agm today #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
Reliance AGM: Nita Ambani Isha Ambani and Shloka redefine elegance in floral outfits See Pictures
radhika merchant - फोटो : instagram

इवेंट में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी नजर आईं। राधिका ने ब्लू और व्हाइट कलर का फ्लोरल एंब्रॉयडरी सूट पहना है, जिसमें वह हमेशा की तरह क्यूट लग रही हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी की मां कोकिला भी पहुंची हैं। उन्होंने भी ईशा, श्लोका और राधिका की तरह फ्लोरल पहना है। बस उन्होंने सूट की जगह साड़ी पहनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed