फिल्मफेयर अवॉर्ड 2018 के रेड कारपेट पर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज पहुंचे। इस अवॉर्ड फंक्शन में सभी ने एक से बढ़कर एक ड्रेस में पोज दिए लेकिन सबकी नजरें जिस एक्टर की ड्रेस पर आकर टिकीं वह कोई और नहीं बल्कि 'पद्मावत' के अलाउद्दीन खिलजी है।
इस मौके पर रणवीर ने हमेशा की ही तरह डिफरेंट आउटफिट में पहुंचे। जिसे एक झलक देखने में शायद आपको समझ ना आए लेकिन दूसरे ही पल आप यह समझ जाएंगे कि यह रणवीर की बॉलीवुड के प्रति दीवानगी है।
इस अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर कोट पैंट में दिखाई दिए लेकिन यह कोई आम आउटफिट नहीं बल्कि सबसे डिफरेंट ड्रेस थी। रणवीर के कोट और पैंट पर कई सारी बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर बने हुए थे। जिसमें मुख्य रूप से 80 और 90 के दशक की सुपरहिट फिल्में शामिल थी।
रणवीर की इस खास पोशाक के बारे में उनकी स्टाइलिश नताशा गौरव ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया - 'हम लोग ऐसा कुछ करना चाहते थे जो क्रेजी के साथ साथ कूल भी लगे। इस खास मौके के लिए मैंने कार्तिक ढींगरा को फोन किया जो कि लड़कों की ड्रेस डिजाइन करते हैं। इसके बाद उनसे आइडिया शेयर किया उन्होंने ने ही रणवीर के आउटफिट पर पोस्टर की प्रिन्टिंग करवाई।'
इसके साथ ही रणवीर की स्टाइलिश ने बताया कि रनवीर की यह ड्रेस सभी फिल्मों को उनकी तरफ से एक ट्रिब्यूट है। रणवीर के इस आउटफिट में कई फेमस फिल्मों के पोस्टर लगे थे जिसमें अजूबा, दीवार, राम लखन, बाजीगर, घायल, आंखें और वास्तव जैसी फिल्में शामिल हैं।