रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में जोरों-शोरों से व्यस्त हैं। 'गली बॉय' 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन्स डे को रिलीज होने जा रही है। सोशल मीडिया पर फैन्स रणवीर और आलिया की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का तो ये तक कहना है कि रणवीर की ये बेस्ट फिल्म साबित होगी।
फिल्म गली बॉय मुंबई के स्ट्रीट रैपर की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म में रणवीर सिंह स्ट्रीट रैपर का रोल कर रहे हैं। आलिया मेडिकल स्टूडेंट की भूमिका में हैं। फिल्म का डायलॉग प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया था।
गली बॉय के प्रोमो में आलिया का मुंबइया अंदाज लोगों को भा रहा है। आलिया ने अपने इस लुक के लिए कफ स्लीफस वी नेकलाइन सिल्क ड्रेस पहना है, जो Stella McCartney के कलेक्शन से है। इस फ्लोरल ड्रेस को आलिया ने निऑन येलो हील्स से टीम अप किया हुआ है जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।
बात करें रणवीर के लुक की तो उनका रैप बैटल स्टाइल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। रणवीर ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रीन बॉटम पहना है और साथ में कलरफुल जैकेट पहनी हुई है। इसके साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कलरफुल जैकेट पहन रखी है। इसके साथ ही रणवीर ने बेहद अजीबोगरीब शू पहन रखे हैं जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
गली बॉय ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों को रणवीर-आलिया के बीच केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही थी लेकिन खबर है कि सेंसर बोर्ड ने दोनों के बीच 13 सेकेंड के किसिंग सीन को कम कर दिया है। रिलीज से पहले बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। दर्शक फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर के काम को खूब सराह रहे हैं।