बीती रात मुंबई में फिल्मफेयर ग्लैमरस और स्टाइल अवॉर्ड में फिल्मी सितारों का जलवा देखने को मिला। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आईं, लेकिन सबसे ज्यादा जिसके लुक की चर्चा हुई वो थीं दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर।
अवॉर्ड्स में दीपिका पादुकोण पिंक कलर के स्ट्रैपलेस डीप नेक गाउन में बेहद सुंदर लग रही थीं। उनका यह खूबसूरत गाउन Jean-Louis Sabaji के कलेक्शन से था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मीडिल पार्टिंग के साथ स्लीक हेयरस्टाइल बना रखा था और लाइट मेकअप किया हुआ था।
जाह्नवी कपूर इस दौरान सीक्विन गाउन में कहर बरपाती नजर आईं। उनका यह गाउन Yousef Aljasmi के कलेक्शन से था। फिटेड गाउन में जाह्नवी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और लोगों ने उनके लुक को जलपरी बताया। उनके इस सीक्विन गाउन में ऊपर की तरफ कटआउट डिटेलिंग है, जो उनके लुक को हॉट बना रहा है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने वेवी साइड स्वेप्ट हेयरस्टाइल किया। जान्हवी ने एक्सेसरीज के नाम पर सिर्फ मैचिंग स्टड ईयररिंग्स कैरी किए।
अपने फैशन से सभी का दिल जीतने वालीं सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थीं। उनकी यह ड्रेस इंडो वेस्टर्न लुक में पहनी गई साड़ी थी। मोस्ट स्टाइलिश फीमेल के अवॉर्ड से सोनम कपूर नवाजी गईं।
90 के दशक की हिट एक्ट्रेस करिश्मा आज भी अपनी ब्यूटी से फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई हैं। उन्होंने यहां tonyward द्वारा डिजाइन किया हुआ थाई हाई स्लिट व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बन बनाया हुआ था, जो उनके लुक को शानदार बना रहा था।