बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों फिल्म 'दे दे प्यार दे' में अपने रोल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
अजय देवगन की 'छोटी गर्लफ्रेंड' ने शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स बोले- शर्म करो
इस तस्वीर में रकुल ने ब्लू कलर का लेस वाला वेलवेट ब्रालेट टॉप के साथ जींस पहनी है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को स्ट्रेट किया हुआ है। मेकअप में उन्होंने स्मोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है। ओवरऑल रकुल का यह लुक काफी हॉट लग रहा है।
रकुल द्वारा पोस्ट इस तस्वीर में उनकी जींस का बटन खुला है, जिसे लेकर ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। रकुल ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- मुझे भेडियों के बीच छोड़ दो और मै लीडर के तौर पर वापस करुंगी।
A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet) on
रकुल की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- तुम्हारी पैंट की चेन खुली है, क्या यह गर्ल पॉवर है। एक दूसरे यूजर ने इसे शर्मनाक बताते हुए पूछा क्या तुम इसे गर्ल पॉवर कहती हो?
एक यूजर ने कहा- फैशन के नाम पर पागल बनाया हुआ है। मैं कभी लड़कियों के कपड़ों को जज नहीं करता। तुम कुछ भी पहनो, लेकिन ढ़ंग से पहनो और लड़कियों के लिए प्रेरणा बनो।