फिल्म 'स्काई इज पिंक' की रिलीज से पहले प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपना गुलाबी अंदाज कर लिया है। हाल ही में एक लेटनाइट पार्टी के दौरान प्रियंका लाइट पिंक और व्हाइट ड्रेस में स्पॉट की गईं।
शादी के बाद इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अंडमान के हैवलॉक आइसलैंड की तस्वीरें शेयर की थीं।
इस लाइट पिंक ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 'स्काई इज पिंक' फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी के जीवन पर बनी है। फिल्म में आइशा चौधरी का रोल जायरा वासिम ने प्ले किया है। आइशा की मां का रोल प्रियंका चोपड़ा प्ले करती हुई नजर आएंगी।
सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' जल्दी ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग साल 2018 से चल रही थी। हाल ही मेकर्स ने कुछ तस्वीरों के साथ फिल्म की शूटिंग खत्म होने की घोषणा की है। इसमें प्रियंका एक अलग तरह के कैरेक्टर में दिखेंगी।
साथ ही 'द स्काई इज पिंक' फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म में फरहान अख्तर भी एक अहम रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 11 अक्टूबर, 2019 रखी गई है।