'प्यार का पंचनामा' सीरीज और फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में दमदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपनी अगली फिल्म 'तुर्रम खां' के लिए तैयार हैं। अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल फिल्हाल वह अंडेमान में छुट्टियां मना रही हैं। इस वेकेशन की फोटो नुसरत लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं।
नुसरत ने बिकिनी में कई हॉट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो फैंस के दिलों को बेकाबू करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह अंडेमान के बीच पर एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में नुसरत काफी हॉट नजर आ रही हैं। नुसरत सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरों से वह फैंस से जुड़ने की लगातार कोशिश करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी की ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
आपको बता दें, बता दें सोशल मीडिया पर नुसरत को चाहने वालों की एक लंबी लिस्ट है। इसका अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया फॉलोवर्स को देख कर लगा सकते हैं।
नुसरत के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने 'तुर्रम खां' साइन की है। हंसल मेहता की इस फिल्म में वह अभिनेता राजकुमार राव के अपोजिट स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म को को-प्रोड्यूस अजय देवगन करेंगे।