हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज की बेटी तान्या माधवानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। मां मुमताज की तरही वह भी अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल तान्या ने अपनी कुछ हॉट एंड सेक्सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह इतनी प्यारी लग रही हैं कि कोई भी इन तस्वीरों को देख उनका दीवाना हो जाएगा।
तान्या आए दिन अपनी बिकिनी में हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में तान्या स्विमसूट में नजर आ रही हैं, जिन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि उन्होंने 5 महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया है।
अपनी इन तस्वीरों में तान्या माधवानी बॉम्बशेल लग रही हैं। उन्होंने बेबी डिलिवरी के 2 महीने बाद ही सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी में तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू कर दी थी।
तान्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव वैकेशन्स की तस्वीरें शेयर की है। पूल के किनारे ब्लैक बिकिनी में तान्या ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- मैं अपने हाई वेस्टेड स्विमसूट की स्टाइल से खुद ही आत्ममुद्ध हो गई हूं।
समंदर किनारे रेड स्विमसूट में तान्या माधवानी ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हैलो मालदीव.! स्वर्ग.! स्वस्थ महसूस कर रही हूं। शुक्र है मेरी ट्रेनर का जिसके बिना मैं एक हफ्ते भी नहीं रह सकती। वह मेरी रॉकस्टार है।