'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' की मासी सा इन दिनों काफी बोल्ड हो गई हैं। हाल ही में उनका बोल्ड लुक सामने आया है जिसमें वह स्विमसूट में बीच में मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।
टेलीविजन के फेमस सीरियल में मासी सा या यूं कहे का सादिया सिद्दीकी अब तक ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आई। माथे पर मांग टीका और कमर में कमर बंद पूरी तरह से उनके रूप में राजस्थानी रंग की छाप दिखाई दीं लेकिन अब यह अवतार लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
सादिया अक्सर टेलीविजन पर सादगी वाले किरदार निभाते हुए दिखाई दीं। ऐसे में पहली बार उनका यह लुक लोगों को देखने को मिलेगा। हालांकि सादिया ने यह लुक सीरियल के आगामी ट्रैक के लिए अपनाया है।
सादिया के फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरें में सादिया एक तरफ जहां बीच से इठलाते हुए निकलती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीच पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं।