थाईलैंड में मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन का आयोजन चल रहा है। बहुत जल्द इसका फैसला आ जाएगा कि इस साल मिस यूनिवर्स का ताज किस देश की सुंदरी जीतेगी।। सभी प्रतिभागियों ने जजों के सामने अपने देशों के पारंपरिक लिबास, स्विमसूट और इवनिंग गाउन में जलवे बिखेरे। मिस यूनिवर्स 2018 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व नेहल चुडासमा कर रही हैं।
2 of 5
nehal chudasama
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर नेहल चुडासमा की तीनों राउंड की तस्वीरें छाई हुई हैं। हाल ही में नेहल की येलो स्विमसूट में जलवे बिखेरते हुए तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने येलो कलर की टू पीस बिकिनी पहनी हुई है।
3 of 5
nehal chudasama
- फोटो : twitter
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिल्वर हूप ईयरिंग्स और सिल्वर हील्स पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद शानदार नजर आ रही हैं। बता दें कि मिस यूनिवर्स का फिनाले 16 दिसंबर को है।
4 of 5
nehal chudasama
- फोटो : twitter
बिकिनी राउंड के बाद शाम को सभी कंटेस्टेंट्स ने इवनिंग गाउन में जलवे बिखेरे। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर का हाई स्लिट गाउन पहना, जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए नेहल ने ड्रेस से मैचिंग गोल्डन इयरिंग्स और बन बनाया हुआ है।
5 of 5
nehal chudasama
- फोटो : twitter
नेहल का यह खूबसूरत गाउन डिजाइनर Swapnil Shinde ने तैयार किया है। इस गाउन के लिए उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर डिजाइनर को शुक्रिया अदा भी किया है।