फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेनका गांधी के लिए नेहरू ने जेल में बुनी थी ये सूती साड़ी, 8 साल पहले बेटे की शादी में पहनी थी

Tue, 23 Jul 2019 12:49 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 23 Jul 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi post picture of saree woven by Pandit Nehru
varun gandhi maneka gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर #SareeTwitter बहुत ट्रेंड कर रहा है। इस चैलेंज में प्रियंका गांधी से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है जो है मेनका गांधी का। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में #SareeTwitter नहीं लिखा था लेकिन उनके इस पोस्ट को देखकर ये ही समझा जा रहा है कि उन्होंने इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए इस तस्वीर को पोस्ट किया।

Maneka Gandhi post picture of saree woven by Pandit Nehru
मेनका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

मेनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने बेटे वरुण की शादी की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में वह पिंक कलर की कॉटन साड़ी पहने नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ उन्होंने साड़ी की खासियत के बारे में भी बताया। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

Maneka Gandhi post picture of saree woven by Pandit Nehru
maneka gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मेनका ने कैप्शन में लिखा- 'मैंने जो साड़ी पहनी हुई है वो पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 70 साल पहले जेल में बुनी थी। मैंने यह साड़ी बनारस में अपने बेटे की शादी में पहनी थी। मेरी बहू यामिनी ने जो एंटीक साड़ी पहनी है, वो मेरी सास (इंदिरा गांधी) ने मुझे शादी के दिन दी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Maneka Gandhi post picture of saree woven by Pandit Nehru
maneka gandhi - फोटो : twitter

मेनका ने साड़ी को लेकर जो ये ट्वीट किया था उसे कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया। हालांकि इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने अपना ये ट्वीट क्यों डिलीट किया है, लेकिन स्क्रीन शॉट के इस दौर में यह पोस्ट डिलीट होने से पहले कई लोगों तक पहुंच चुका था।

विज्ञापन
Maneka Gandhi post picture of saree woven by Pandit Nehru
प्रियंका गांधी - फोटो : ट्विटर

बता दें, सोशल मीडिया पर चल रहे #SareeTwitter में प्रियंका गांधी ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने अपनी 22 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी शादी के दिन पूजा करती नजर आ रही थीं।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed