अगर हम बात करें बॉलीवुड में हॉटनेस और ग्रेस की तो सबसे पहला नाम जिसका जुबां पर आता है वो है मलाइका अरोड़ा। बात उनके रेड कार्पेट लुक की हो या एयरपोर्ट लुक की हर बार उनका ड्रेसिंग सेंस देखने लायक होता है। खासतौर पर उनका जिम लुक चर्चा का विषय बना रहता है। 45 की उम्र में भी उनकी फिटनेस का कोई जवाब नहीं है। वह हर ड्रेस को बहुत अच्छे से कैरी करना जानती हैं।
जिम के बाहर रिवीलिंग आउटफिट में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- कुछ भी करलो उम्र नहीं छुपेगी
हाल ही में मलाइका एक बार फिर जिम के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनका लुक इतना शानदार था कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। मलाइका ने अपने इस लुक के लिए हाई वेस्ट ब्लैक रिप्ड जिम पैंट्स के साथ कटआउट डिटेलिंग वाली स्पोर्ट्स ब्रा पहनी थी। इस ऑल ब्लैक लुक में वह बेहद हॉट नजर आ रही थीं।
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने मिनिमल मेकअप किया हुआ था। बात करें उनके हेयरस्टाइल की तो उन्होंने हाई बन बनाया हुआ था, जो उनके लुक पर काफी फब रहा था। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक सनग्लासेज और व्हाइट स्लिपरिस पहने थे।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
मलाइका का ये लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें उनके इस लुक के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- कुछ भी कर लो, बूढ़ी लगोगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी गरीबी...
बता दें, मलाइका पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां में रहती हैं । अब दोनों ने अपने रिश्ते को कबूलना शुरू कर दिया है । शनिवार शाम इस कपल को साथ में देखा गया था। अर्जुन मलाइका के साथ उनके पैरेंट्स के घर बांद्रा पहुंचे थे। उनके साथ मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आई थीं।