जब स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट की बात होती है तो बॉलीवुड में बहुत कम ही ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरती हैं। इसी फेहरिस्त में एक नाम बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा खान का भी शामिल है।
हाल ही में अपने फैशन सेंस के लिए फेमस मलाइका अरोड़ा ने द पिककॉक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। मैगजीन के कवर फोटो के लिए करवाए गए इस फोटो शूट में मल्लिका बेहद अलग अवतार में नजर आ रही हैं। अपनी इस फोटो को मल्लिका ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। मैगजीन के कवर फोटो में नजर आ रही मलाइका ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इस फोटो में गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं। जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं।
अक्सर वेस्टन ड्रेस में दिखाई देने वाली मलाइका इस तस्वीर में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। मलाइका ने इस फोटो में साड़ी पहनी हुई है।
मलाइका इस फोटो में रेड कलर की ड्रेस और ब्लैक कलर के गॉगल में नजर आ रहीं हैं। मलाइका का यह लुक वाकई बेहद डिफरेंट है।
मलाइका ने इस फोटो में अपने बाल खुले रखे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने होठों पर रेड कलर की लिपस्टिक भी लगाई हुई है। मलाइका ने ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी हुई है। बता दें मलाइका छैय्या छैय्या, मुन्नी बदनाम हुई, माही वे, काल धमाल जैसे सुपरहिट गानों पर आइटम नंबर कर चुकी हैं।