मलाइका अरोड़ा मेलबर्न में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची थीं, जहां से उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें सामने आईं। सबसे पहले मलाइका का रेड लुक सामने आया था और अब दूसरे दिन वह पीच कलर के गाउन में जलवे बिखेरती नजर आईं।
पीच गाउन में छा गईं मलाइका अरोड़ा, 45 साल में भी छोटी उम्र की हीरोइनों को दे रही हैं कड़ी टक्कर
अपने पहले लुक के लिए मलाइका ने Benchellal के कलेक्शन से रेड कलर का ब्लेजर बॉल गाउन पहना था। अपने इस लुक को पूरा करने के मलाइका ने डायमंड ईयरिंग्स कैरी किए हैं।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
दूसरे लुक में मलाइका पीच रफल गाउन में बिल्कुल परी लग रही हैं। उनका यह गाउन ऑस्ट्रेलियन डिजाइनर Jason Grech ने डिजाइन किया है। मलाइका के इस गाउन की प्लंजिंग नेकलाइन उन्हें अपीलिंग लुक दे रहा है।
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने सबटल मेकअप के साथ बना बनाया है और साथ में रेड लिपस्टिक लगाई है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही है।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
बता दें, इस फेस्टिवल में मलाइका संग अर्जुन भी गए हैं। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन मलाइका के लिए काफी पजेसिव नजर आ रहे हैं। वीडियो में करण मलाइको को कॉम्पलीमेंट देते हुए कहते हैं- 20 घंटे की फ्लाइट जर्नी के बाद भी आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके जवाब में अर्जुन कहते हैं- पीछे वाली के साथ फ्लर्ट कर ना।