बढ़ती उम्र में खुद को कैसे जवां रखा जाएं इसका राज बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बखूबी से जानती हैं। 44 साल की हो चुकीं मलाइका अपनी फिटनेस से युवा हीरोइनों को मात देती हैं। अपनी फिटनेस का राज शेयर करने के लिए मलाइका ने मुंबई बान्द्रा में अपना योगा सेंटर लॉन्च किया है।
इस अवसर पर उनके बेटे अरहान संग पूर्व पति अरबाज खान भी मौजूद थे। मलाइका ने इस फिटनेस सेंटर को नाम दिया है ‘दिवा योगा’। योगा सेंटर लॉन्च के दौरान मलाइका अरोड़ा ब्लैक जिमवियर में खूबसूरत नजर आईं।
फिटनेस सेंटर के लॉन्च के दौरान मलाइका ने लोगों को योग के टिप्स दिए और खुद योग करके दिखाया। इन दिनों वह भले ही पर्दे पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
मलाइका आए दिन जिम के बाहर खास स्टाइल में नजर आती है। कभी उनकी एब्स, तो कभी टोंड बॉडी प्रशंसकों को जिम और एक्सरसाइज करने पर मजबूर कर देती है। फिलहाल मलाइका की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी लगभग 18 साल पहले हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ताउम्र न बना रह सका। पिछले साल दोनों में तलाक हो गया।