90 के दशक में जिसने कलरफुल जींस का ट्रेंड सेट किया वह और कोई नहीं बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान हैं। फिल्म 'जुड़वा' में उन्होंने जो गुलाबी से लेकर पीले रंग की जींस पहनी, वो तो आपको याद ही होगा और अब लगता है एक बार फिर सल्लू मियां वापस से अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।
दरअसल हाल ही में सलमान खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह अपनी आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर अबू धाबी से वापस आ रहे थे। इस दौरान उनका लुक देखकर हर किसी की निगाहें उन्हीं पर थमी हुई थी।
एयरपोर्ट पर सलमान डिस्ट्रेस रेड जीन्स और ब्लैक टी शर्ट में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक लेदर जूते पहने हुए थे। हालांकि रेड जीन्स पहनना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन सलमान ने इसे बहुत बखूबी से कैरी किया हुआ था।
सोशल मीडिया पर सलमान के इस लुक को लेकर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर उन्हें स्टाइलिस्ट बदलने की सलाह दे डाली। एक और यूजर ने कहा कि जोकर लग रहे हो।
सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभी वह 'भारत' की शूटिंग और बिग बॉस में बिजी हैं। इसके बाद वह 'दबंग 3' के लिए काम करने वाले हैं।