बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर अपने उम्दा फैशन टेस्ट और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। चाहे किसी पार्टी की बात हो या रेड कार्पेट, उनका ड्रेसिंग सेन्स हमेशा सुर्खियों में रहता है। इतना ही नहीं उनका जिम लुक भी इतना खास है कि इसे लेकर भी वह काफी खबरों में रहती हैं।
हाल ही में करीना को जिम के बाहर अपनी खास दोस्त मलाइका अरोरा और अमृता अरोरा के साथ देखा गया। जिम के बाहर तीनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए।
इस दौरान करीना की जैकेट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल उन्होंने जो जैकेट पहना थो वो इतना महंगा था कि इसकी कीमत सुनकर आपके होश भी उड़ सकते हैं।
करीना का महरून जैकेट Gucci ब्रांड का है जिसे उन्होंने ब्लैक टाइट्स के साथ पेयर किया है। इस लुक में वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
करीना के इस जैकेट की कीमत $1.400 है जो आपको लगभग 1,01,857 रुपये की कीमत में मिलेगी। वह इससे पहले भी कई बार जिम के लिए इतने महंगे अटायर में स्पॉट हो चुकी हैं। उन्हें Gucci के बैग्स और टीज बेहद पसंद हैं।