व्हाइट टॉप और ब्लू जींस ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे कभी भी किसी भी अवसर पर बिना सोचे कैरी कर सकते हैं। चाहे दोस्तों के साथ कही घूमने जाने का सीन हो या फिर बाजार तक जाना हो, व्हाइट टॉप और ब्लू जींस हमेशा आपके काम आएगा। हाल ही में करीन कपूर खान भी इस कॉम्बिनेशन में नजर आईं। उन्होंने इसे इतनी खूबसूरती के साथ कैरी किया था कि एक बार फिर हम व्हाइट टॉप और ब्लू जींस के कॉम्बिनेशन को ट्राई करने के लिए मजबूर हो गये हैं।
यूं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं, लेकिन हाल ही में वह व्हाइट ऑफ शोल्डर टॉप को ब्लू रिप्ड जींस के साथ टीम अप कर स्पॉट हुईं।
करीना ने इस दौरान अपनी जींस को फोल्ड कर रखा था जो उन्हें बहुत कूल लुक दे रहा था। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट पॉइंटेड हील्स पहने हुए थे। इसके अलावा उनके खुले बाल और स्मोकी आईज उनके लुक को पूरा कर रहा था।
इसी शूट के दौरान करीना बोल्ड रेड कलर के आउटफिट में भी स्पॉट हुईं और इस बात में कोई दो राय नहीं कि उनका ये लुक भी बहुत जबरदस्त था। करीना ने रेड ट्राउजर के साथ मैचिंग वन शोल्डर शर्ट कैरी की हुई थी।
बोल्ड रेड कलर में करीना बला की खूबसूरत लग रही थी। ड्रेस के अलावा जिस चीज ने हमारा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो थी उनके मल्टीकलर हील्स जो उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही थी। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्मोकी आईज और पोनीटेल की हुई थी।