बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना शर्मा अपने बोल्ड लुक को लेकर हमेश सुर्खियों में रहती हैं। वह आए दिन फैंस संग अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।
व्हाइट आउटफिट में बोल्ड तस्वीरें शेयर करते ही ट्रोल हुई ये एक्ट्रेस, फैंस ने किए शर्मनाक कमेंट्स
हाल ही में कंगना शर्मा ने एक बोल्ड फोटोशूट कराया है। इसमें उन्होंने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है, जो काफी रिवीलिंग है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक के साथ पिंक ब्लश लगाया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला किया हुआ है।
तस्वीरों में कंगना का ये हॉट अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोगों को उनका यह लुक बिल्कुल रास नहीं आ रहा। लोग उनकी तस्वीरों पर आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं।
In love with this pic ❤️Are you?
A post shared by Kangna Sharma (@kangnasharma16) on
कंगना की इन तस्वीरों पर ट्रोलर्स ने जो कमेंट्स किए हैं वो इतने भद्दे हैं कि उन्हें यहां शेयर भी नहीं किया जा सकता। बता दें, कंगना ने बॉलीवुड में इंद्र कुमार की अडल्ट फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से कदम रखा था। इस फिल्म में अपनी बोल्ड अदाओं से वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब भी हुई थीं।
कंगना शर्मा कई टीवी और म्यूजिक एल्बम्स में भी काम कर चुकी हैं। वह टीवी सीरीज 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में नेगेटिव किरदार में नजर आई थीं। जल्द ही उनका एक गाना रिलीज होने वाला है, जिसका उन्होंने फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।
A post shared by Kangna Sharma (@kangnasharma16) on