{"_id":"5c5e8608bdec227f1c76b8f7","slug":"janhvi-kapoor-and-ishaan-khatter-twinning-in-red","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक जैसे कपड़ों में नजर आए जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर, कहीं ये दोनों के प्यार का सबूत तो नहीं","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
एक जैसे कपड़ों में नजर आए जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर, कहीं ये दोनों के प्यार का सबूत तो नहीं
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor
Link Copied
पिछले काफी समय से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के रिलेशनशिप की चर्चाएं बॉलीवुड के गलियारों में हो रही हैं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया है, जिसके चलते इस बात की अफवाहें तेज हो गई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों कई बार इन अटकलों को गलत बता चुकें हैं, लेकिन दोनों का बार-बार साथ नजर आना उनके डेट करने की खबरों को और हवा दे देता है।
Trending Videos
2 of 5
janhvi kapoor
अब आप जाह्नवी और ईशान की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को ही देख लीजिए। दोनों इस तस्वीर में एक जैसी हुडी पहने नजर आ रहे हैं, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है।
बता दें जाह्नवी की यह तस्वीर कुछ समय पहले की हैै, जो उनके जिम के बाहर क्लिक की गई थी। इस तस्वीर में जाह्नवी ने रेड कलर की कोट लिखी हुई हुडी के साथ मरून कलर की शॉर्ट्स पहनी हुई है। इस दौरान उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया हुआ और बालों को खुला कर रखा है। इसके अलावा उन्होंने स्लिंग बैग कैरी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
janhvi kapoor
सोशल मीडिया पर जैसे ही जाह्नवी के इस लुक की तस्वीरें वायरल हुई यूजर्स ने ठीक वैसी ही हुडी में ईशान की तस्वीर ढ़ूंंढ निकाली और दोनों की तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर कर दिया। यूजर्स दोनों के रिलेशनशिप में होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स तो कमेंट कर लिख रहे हैं कि जाह्नवी ने ईशान की ही हुडी पहनी है जो दोनों के प्यार का सबूत है।
विज्ञापन
5 of 5
Ishaan Khattar
बता दें, करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 6' पर जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को बुलाया था और यह सवाल पूछा था कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ? जवाब में दोनों ने बस यही कहा था कि,‘ऐसा कुछ नहीं है। दोनों को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद है क्योंकि दोनों एक ही उम्र के हैं।’
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।