‘रायसीना हिल’ की कमान आज से
रामनाथ कोविंद ने संभाल ली है। रामनाथ कोविंद देश के 14वें
राष्ट्रपति हैं। हाव-भाव से सरल और गंभीर रहने वाले महामहिम कोविंद का ताल्लुक दलित समाज से है और उन्होंने देश के उत्थान के लिए काफी काम किया है। लेकिन क्या आपको पता है नए नवेले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का लाइफस्टाइल कैसा है और वो किस तरह की पोशाक को पहनना पसंद करते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं..
महामहिम रामनाथ कोविंद बहुत ही सिंपल कपड़े पहनना पसंद करते हैं जिसमें कुर्ता-पायजामा, शेरवानी, बंद गले का कोट और सदरी अहम है। इसके अलावा उन्हें व्हाइट कलर की ड्रेस भी खूब भाती है।
ऐसा नहीं है कि वह हमेशा ही सफेद कपड़े पहनते हैं, उन्हें कभी-कभी डार्क कलर की ड्रेस भी पहनना अच्छा लगता है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक या दो नहीं बल्कि एक साथ 5-6 ड्रेस को सिलने का ऑर्डर देते हैं और उनके कपड़े नवाबों के शहर लखनऊ के राजाजीपुरम का दर्जी नुरुल हक ही सिलता है।
कोविंद को खाने में सबसे ज्यादा रसयाउर खीर पंसद है। इस खीर को गन्ने के रस और चावल से तैयार किया जाता है जिसे महामहिम कोविंद बड़े चाव से खाते हैं।