बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा इन दिनों अपनी वेबसीरीज 'काफिर' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो 15 जून को रिलीज होने वाली है। हाल ही में दीया मुंबई में 'काफिर' का प्रमोशन करते नजर आईं। इस दौरान उनका लुक काबिल-ए-तारीफ था। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके इस लुक की चर्चा हो रही है। आइए एक नजर डालते हैं दीया के इस लुक पर...
दीया मिर्जा के इस ऑल ग्रीन लुक से आप नजरें नहीं हटा पाएंगे
दीया ने हरे रंग का ब्लेजर और हरे रंग की ही फ्लॉरल पैंट्स पहनी हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बालों को ओपन किया हुआ है। फुटवियर में उन्होंने ब्लैक हील्स टीमअप की हैं।
दीया की यह ड्रेस जानी मानी डिजाइनर मसाबा गुप्ता के कलेक्शन से है। दीया यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल अमबैसेडर और पर्यावरण संरक्षक हैं। इस आउटफिट में दीया सचमुच पर्यावरण संरक्षक प्रतीत हो रही हैं।
बात करें दीया के इस पैंट सूट की कीमत की तो उनकी यह ड्रेस 18,000 रुपये की है। सोशल मीडिया पर दीया के इस लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है।
A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on
बता दें, दीया आखिरी बार फिल्म संजू में मान्यता दत्त का किरदार निभाते हुए नज़र आईं थी। उनकी आने वाली वेब सीरिज में वह पीओके की नागरिक हैं, जो अनजाने में भारत की धरती पर आ जाती है और यहां आकर भारतीय सेना द्वारा आंतकी करार की जाती हैं।