फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में क्या पहनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, एक क्लिक पर जानें पूरी डिटेल

Sun, 11 Nov 2018 11:49 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone wedding dress details
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शुक्रवार रात दोनों अपने-अपने परिवार के साथ इटली के लिए रवाना हो चुके हैं। एयरपोर्ट पर दोनों सफेद रंग के कपड़े पहने स्पॉट हुए, जिसमें एक दूसरे के साथ वे काफी खुश नजर आ रहे थे। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर दीपिका शादी में कैसा ड्रेस पहनने वाली हैं? इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं शादी में दीपिका कैसी नजर आएंगी...
deepika padukone wedding dress details
- फोटो : instagram
दीपिका और रणवीर की शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। पहली कोंकणी रिवाजों से क्योंकि दीपिका कर्नाटक की सारस्वत ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखती हैं और उनकी मातृभाषा कोंकणी है। दूसरी सिंधी रिवाजों के मुताबिक, क्योंकि रणवीर सिंधी हैं।
deepika padukone wedding dress details
- फोटो : instagram
एक रिपोर्ट के अनुसार, कोंकणी रीति-रिवाजों से होने वाली शादी में दीपिका साड़ी पहनेंगी और इसके साथ सोने के आभूषण कैरी करेंगी। वैसे दीपिका अपनी कई फिल्मों में इस लुक में नजर आ चुकी हैं और इस बात इसमें कोई शक नहीं कि वह इस लुक में बेहद सुंदर नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone wedding dress details
- फोटो : file photo
बात करें शादी की दूसरी सेरेमनी जिसमें सिंधी रीति-रिवाजों से शादी होगी। इसमें दीपिका लहंगा पहनेंगी। बताया जा रहा है कि उनके इस लहंगे का रंग गुलाबी और पर्पल होगा। इसके साथ वह रीगल जड़ाऊ नेकलेस कैरी करेंगी। ऐसा नेकलेस दीपिका ने फिल्म पद्मावत में जौहर सीन में पहना था।
विज्ञापन
deepika padukone wedding dress details
- फोटो : file photo
इससे पहले दीपिका के ड्रेसेज को लेकर खबर आई थी कि उनके कपड़े फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं। शादी के लिए दीपिका का हेयर स्टाइल भी खास होने वाला है। आपको बता दें, उनके खास हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर और गबरैल जॉर्जियो भी इटली के लिए रवाना हो गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed