{"_id":"5bfb648ebdec22417c728629","slug":"deepika-padukone-post-wedding-party-look-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण के अजीबो-गरीब हेयरस्टाइल का जमकर उड़ा मजाक, फैंस बोले- 'भूतनी लग रही हो'","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
दीपिका पादुकोण के अजीबो-गरीब हेयरस्टाइल का जमकर उड़ा मजाक, फैंस बोले- 'भूतनी लग रही हो'
Mon, 26 Nov 2018 08:43 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
Link Copied
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी से ज्यादा चर्चाएं उनके लिबास और पहनावे को लेकर हो रही हैं। बीती रात भी एक पार्टी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रणवीर की बहन रितिका भवनानी ने बीती रात ही वैवाहिक बंधन में बंधे इस कपल के लिए मुंबई के लग्जरी हयात होटल में शानदार डिनर पार्टी का आयोजन किया था।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
इस पार्टी में दीपिका सब्यासाची द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे में नजर आईं। फ्लोवर मल्टीपल कलरफुल लहंगे के साथ डीप नेट ब्लाउज और नेट दुपट्टा दीपिका की खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। लेकिन इस बार दीपिका अपनी खूबसूरत ड्रेस नहीं बल्कि हेयरस्टाइल को लेकर ट्रोल हो गईं।
दरअसल दीपिका के हेयरस्टाइल एक्सपर्ट गैब्रियल जॉर्जियो ने उन्हें गुलाबों से ताजनुमा हेयरस्टाइल दिया था, लेकिन कौन जानता था कि दीपिका पार्टी में लोगों को ध्यान खींचने के चक्कर में अपना मजाक उड़वा बैठेंगी। इस अजीबोगरीब हेयरस्टाइल ने दीपिका के चेहरे से उनकी खूबसूरती को ही गायब कर दिया।
सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें लीक होने के बाद फैंस ने जमकर दीपिका का मजाक उड़ाया। फैंस का कहना था कि दीपिका के सिर पर गुलाब के फूलों का गमला रखा है और इस लुक में वह बेहद डरांवनी नजर आ रही हैं। एक फैन ने उन्हें भूतनी बताया और कहा अब तो मुझे नींद भी नहीं आएगी। इतना ही नहीं, उन्हें यह रूप देने वाले हेयरस्टाइलिस्ट को भी फैंस ने नहीं छोड़ा और सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी।
वहीं, पार्टी के लिए रणवीर का आउटफिट मशहूर डिजाइनर मनीष अरोड़ा ने डिजाइन किया था। रणवीर इस ड्रेस के साथ आखों में काजल और कंधे पर मुखौटा पहने हुए बिल्कुल 'खिलजी' लुक में नजर आए। पार्टी में लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच रहे इस मुखौटे के बार में रणवीर ने बताया कि यह उनकी 'पुसी कैट' है। गौरतलब है कि दीपिका-रणवीर शादी के बाद से लगातार अपनी ड्रेसेज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच दीपिका अपने पहनावे को लेकर कई बार फैंस की रडार पर आ चुकी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।