{"_id":"5bf5737ebdec226944241864","slug":"deepika-padukone-konkani-wedding-saree-was-not-from-sabyasachi-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका के कपड़ों को लेकर डिजाइनर सब्यसाची ने बोला था झूठ, मचा घमासान तो देनी पड़ी सफाई","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
दीपिका के कपड़ों को लेकर डिजाइनर सब्यसाची ने बोला था झूठ, मचा घमासान तो देनी पड़ी सफाई
Thu, 22 Nov 2018 10:42 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शाही शादी की । इसके बाद से दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। तस्वीरों से ज्यादा दोनों अपने अपने कपड़ों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों एक के बाद एक जबरदस्त आउटफिट्स में स्पॉट हो रहे हैं। दोनों के कपड़ों को लेकर कहा जा रहा था कि ये मशहूर डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किए हैं।
2 of 7
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
दीपिका और रणवीर की शादी कोंकणी और सिंधी रीति से दो बार हुई। कोंकणी रीति की शादी में दीपिका ने लाल और सुनहरे रंग के कॉम्बिनेश की साड़ी पहनी जबकि सिंधी रीति से हुई शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। बताया जा रहा था दीपिका के सारे कपड़े सब्यासाची ने डिजाइन किए हैं, लेकिन शादी में दीपिका द्वारा पहनी गई साड़ी उन्होंने डिजाइन नहीं की है।
3 of 7
deepika padukone
- फोटो : instagram
कोंकणी शादी में दीपिका ने जो ज्वैलरी पहनी है वो सब्या कलेक्शन की है, लेकिन शादी का आउटफिट उनके कलेक्शन से नहीं है। इस बात की जानकारी फैशन जर्नलिस्ट शेफाली वासुदेव ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर करते हुए दी।
इस बात की भनक जैसे ही सब्यसाची को हुई तो उन्होंने तुरंत इस पर स्टेटमेंट जारी करते हुए अपनी सफाई दी। सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है कि उन्हें ये साड़ी दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण ने दी थी। कोंकणी रस्मों के मुताबिक, दुल्हन की मां अपनी बेटी को शादी की साड़ी गिफ्ट करती है। इसलिए उन्होंने खुद अपनी बेटी के लिए साड़ी खरीदी।
आपको बता दें, उज्जला ने ये साड़ी बेंगलुरु के अंगाड़ी गैलेरिया से खरीदी थी और फिर सब्यसाची को दी जिससे की वो इसमें कुछ बदलाव कर सके। उन्होंने इस साड़ी में कुछ और कारीगरी करने के लिए इसे सब्यासाची को दिया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।