फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की शॉपिंग कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, कुछ ऐसे होंगे उनके वेडिंग शूज

Wed, 21 Nov 2018 02:33 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra wedding shopping in Paris for wedding with Nick Jonas
priyanka chopra
दीपीका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब सभी को प्रियंका चोपड़ा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। खबर है कि 2 दिसंबर को उनकी अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी है जिसकी संगीत सेरेमनी 30 नवंबर से शुरू हो जाएगी। अब जब शादी में कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में दुल्हन का शॉपिंग करना लाजमी है।
Priyanka Chopra wedding shopping in Paris for wedding with Nick Jonas
priyanka chopra - फोटो : instagram
आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी मां मधु चोपड़ा संग पेरिस में शॉपिंग कर रही हैं। यह बात हम इतने दावे से इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि प्रियंका हर दिन शॉपिंग की तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें बहुत सारे फुटवियर नजर आ रहे थे।
Priyanka Chopra wedding shopping in Paris for wedding with Nick Jonas
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका द्वारा पोस्ट इस तस्वीर में कई सफेद रंग के फुटवियर दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था-  "It's all happening" इस तस्वीर पर उन्होंने अपनीदोस्ट मिमी कटरेल को टैग भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra wedding shopping in Paris for wedding with Nick Jonas
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra
इस तस्वीर में जो शूज नजर आ रहे हैं वे जिमि चू ब्रांड के हैं। आपको बता दें, खबर है कि दीपिका-रणवीर की तरह प्रियंका-निक भी दो अलग-अलग तरीकों से शादी करेंगे। एक शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी और दूसरी क्रिश्चियन वेडिंग होगी। ऐसे में प्रियंका की इस शूज वाली तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद वह ये शूज अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में पहन सकती हैं।
विज्ञापन
Priyanka Chopra wedding shopping in Paris for wedding with Nick Jonas
priyanka chopra - फोटो : instagram
आपको बता दें, इससे पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक और तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि वह अपनी वेडिंग के लिए वेडिंग रजिस्ट्री गाइड की मदद ले रही हैं। इसके बारे में उन्होंने पूरी जानकारी भी दी है। वेडिंग रजिस्ट्री गाइड बनाने में खूब मजा आया। जो चाहिए था और जो जरूरी था वह सब कुछ एक ही जगह पर मिल गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed