2011 के क्रिकेट वर्ल्डकप में अपने एक विवादित बयान के बाद सुर्खियों में आई पूनम पांडे आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें पूनम हमेशा ही अपने बोल्ड फैशन और बेबाक बयानों की वजह से लाइमलाइट मे बनी रहती हैं।
ग्लैमर जगत में पूनम पांडे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी गिनती इंडस्ट्री की बेहद हॉट और बोल्ड मॉडल्स में की जाती है। पूनम इस फोटो में लाल रंग के स्विमसूट में समंदर की रेत से खेलती हुई नजर आ रही हैं।
पूनम पांडे अक्सर अपनी न्यूड और सेमी न्यूड फोटोज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन लाल ब्लाउज और नीली साड़ी में उनकी यह फोटो ट्रेडिशनल लुक में भी उन्हें बेहद हॉट दिखा रही हैं।
मॉडलिंग की दुनिया से अपने करियर की शुरूआत करने वाली पूनम पांडे की न्यूड और सेमी न्यूड फोटोज देखने के बाद उनकी सूट में सादगी से भरे अंदाज को शायद ही आपने कभी देखा हो। पूनम ने इस फोटो में पीले रंग का सूट पहना हुआ है।उनकी यह फोटो मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जाते समय ली गई थी।
पूनम पांडे फैंन के लिए समय-समय पर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस होली पर भी वो काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। होली पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक फोटो शेयर किया। जिसमें वो अलग-अलग रंगों से खेलती नजर आ रही हैं।