प्रियंका चोपड़ा ने इस साल काम फेस्टिवल में धमाकेदार डेब्यू किया। कान के रेड कारपेट से लेकर पार्टी लुक तक सभी में प्रियंका जबरदस्त नजर आईं। अब प्रियंका का एक ओर नया लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने Tommy Hilfiger ब्रांड का स्टनिंग रेड शिमरी गाउन कैरी किया है। प्रियंका के इस गाउन की फीटिंग ऊपर से लूज और नीचे से फिटिड है। इस गाउन की बैक सबसे बेस्ट पार्ट है, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका के इस गाउन की बैर काफी डीप है, जो उनके लुक को बोल्ड बना रहा है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने गोल्डन ईयरिंग्स और हेयरस्टाइल में पोनीटेल बनाकर किया। मेकअप में प्रियंका ने ब्राउन स्मोकी आई और ब्राउन लिपस्टिक लगा रखी थी।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ निक भी नजर आ रहे हैं। निक ने गोल्डन ब्लेजर के साथ ब्लैक शर्ट और ट्राउजर पहनी हुई है। तस्वीरों में प्रियंका और निक की केमिस्ट्री देखने को बनती है। एक तस्वीर में निक का हाथ प्रियंका की बैक पर है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
कई लोग प्रियंका और निक के इस पोज की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक आइडल कपल बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स इसके लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये कान फेस्टिवल है वैलेंटाइन नहीं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- Cannes है जरा कंट्रोल करो।