दुनिया की सबसे
खूबसूरत महिलाओं में से एक
ऐश्वर्या राय बच्चन अपने लुक और
स्टाइल से कांस में सबको अपना दीवाना बना रही हैं। कांस के रेड कार्पेट पर हर किसी की नजरें सिर्फ उन्हीं पर टिकी हुई हैं। हाल ही में ऐश्वर्या के प्रिंसेस लुक के बाद उनका एक और लुक सामने आया है। ऐश्वर्या ने इस बार काले रंग की एक ड्रेस पहनी हुई हैं।
2 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
यकीनन इस काली ड्रेस में ऐश्वर्या को देखकर लग रहा है कि वहां मौजूद कई लोगों को अब कई दिनों तक नींद नहीं आने वाली है। ऐश्वर्या की ये फोटोज भी लॉरियाल पेरिस के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई हैं।
3 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
इन फोटोज में ऐश्वर्या ने काली रंग की ड्रेस के साथ संतरी रंग का लिप कलर लगाया हुआ है। अगर बात उनकी खूबसूरत आंखों की करें तो उन पर हल्का मेकअप किया हुआ है।
4 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या इस फेस्टिवल में 16वीं बार हिस्सा ले रही हैं। वो यहां कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियाल पेरिस का प्रतिनिधित्व करने पहुंची हैं ।
5 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
इससे पहले ऐश्वर्या ने डिजाइनर माइकल सिन्को के डिजाइनर ब्लू कलर के ब्रोकेड बॉल गाउन को पहना था जिसमें वो बिल्कुल एक राजकुमारी की तरह अपनी अदाओं से सबको पागल बना रही थी।