बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल मलाइका अरोड़ा ने हाल में जीक्यू मैगजीन के कवर के लिए एक फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में मलाइका बेहद खूबसरत लग रही हैं। मलाइका ने इस फोटोशूट का फोटो अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए शेयर किया है।
पढ़ें- खाने की आदत से जानिए कैसी है अपनी पर्सनैलिटी,आप क्या पसंद करते हैं
जीक्यू मैगजीन के स्पेशल ईशू के अक्टूबर महीने के लिए करवाए गए इस फोटोशूट में मलाइका के साथ अनुष्का शर्मा, आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।
पानी में करवाए गए इस फोटोशूट में मलाइका अपने सिजलिंग हॉट अंदाज में नजर आईं। इस फोटो में मलाइका स्विमिंग सूट में अपनी हॉट टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है।
फोटोग्राफर्स की पहली पसंद मलाइका स्विमिंग सूट में रेत पर लेटी नजर आ रही हैं।
44 साल की मलाइका अरोड़ा 14 साल के एक बेटे की मां हैं। इस फोटो में मलाइका सफेद ड्रेस में कहर ढा रही हैं।