मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई हो गई है। सगाई के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह इटली की लेक कोमो को चुना गया। इस प्रोग्राम में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की थी। तीन दिन के भव्य समारोह के बाद सितारे मुंबई वापस लौट आए हैं और इन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
इटली से सगाई समारोह अटेंड कर प्रियंका मुंबई वापस आ गई हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका कैजुअल वियर में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ओवर साईज बैग और व्हाइट स्टॉल भी कैरी किया हुआ था।
आमिर खान अपनी पत्नी किरण के हाथों में हाथ डाल स्टाइलिश अंदाज में नजर आएं। इस दौरान आमिर ने ब्लैक जैकेट में और किरण कलरफुल टी-शर्ट के साथ ट्राउजर में नजर आईं।
जाह्नवी कपूर बहन खुशी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान दोनों ने डैनिम के साथ एक-जैसे टॉप पहने थे। जाह्नवी ने अपने लुक को मैट्र्रिक्स सनग्लासेस से पूरा किया।
इसके अलावा करिश्मा कपूर और मनीष मल्होत्रा एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। मनीष ने ब्लू जैकेट और करिश्मा व्हाइट टी शर्ट में बेहद कूल लग रही थीं।