फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ अनुष्का ही नहीं, बनारसी साड़ी में इन बॉलीवुड हसीनाओं ने भी बरपाया है कहर

Sat, 23 Dec 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 23 Dec 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
 Bollywood Actress Who Elegantly Carried Banarasi Saree Including Anushka Sharma
Banarasi Saree

हर दुल्हन के बक्से में कम से कम एक बनारसी साड़ी तो होती ही है। कहते हैं, एक मां बेटी को अपने संस्कारों के रूप में बनारसी साड़ी देती है। वाराणसी देन बनारसी साड़ी आमतौर पर मुगल सल्तनत से प्रेरित फ्लोरल या बूटी प्रिंट में मिलती है।  बनारसी साड़ियों की चार वैराइटी होती है- प्योर सिल्क, ऑरगंजा, जॉर्जेट और शत्तीर



रिसेप्शन में सिल्क की बनारसी साड़ी पहनकर अनुष्का शर्मा ने ना सिर्फ सबका दिल जीता है बल्कि उन बुनकरों की भी मदद की है जिन्होंने इस ट्रेडिशन को बरकरार रखा है। अनुष्का के अलावा कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने बनारसी सिल्क में अपने जलवे बिखेरे हैं...

 Bollywood Actress Who Elegantly Carried Banarasi Saree Including Anushka Sharma
Sridevi

एक से बढ़कर एक साड़ी पहनकर आज की अभिनेत्रियों को स्टाइल और खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं श्रीदेवी। करवाचौथ के मौके पर जब वह सब्यसाची की डिजाइनर बनारसी साड़ी में नजर आईं तो लोगों की सांसें थम गईं।

 Bollywood Actress Who Elegantly Carried Banarasi Saree Including Anushka Sharma
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ने एक स्टोर के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी में फोटोशूट कराया। जब से इसकी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी शादी की अटकलें शुरू हो गईं। उनके इस लुक की तुलना अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन लुक से भी होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 Bollywood Actress Who Elegantly Carried Banarasi Saree Including Anushka Sharma
Deepika Padkunone

फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने बनारसी साड़ी को बखूबी कैरी किया। ट्रेडिश्नल लुक के लिए उन्होंने ब्लाउज की डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट किया।

विज्ञापन
 Bollywood Actress Who Elegantly Carried Banarasi Saree Including Anushka Sharma
Sonam Kapoor

एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए बॉलीवुड की फैशन चाइल्ड सोनम कपूर ने चटक हरे रंग की बनारसी साड़ी चुनी। इस इवेंट में उन्होंने रेखा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। रेखा को सम्मान देने के लिए उन्होंने उनकी तरह ही साड़ी और गहनों को कैरी किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed