सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक छाया रहता है। खबरों में रहने के लिए सभी एक से बढ़कर एक ड्रेस में स्पॉट होती हैं। इस रेस में जीतने के लिए कई बार कुछ एक्ट्रेस फैशन ब्लंडर भी कर बैठती हैं। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही हुआ। कटरीना कैफ से लेकर अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट तक सभी ने अपने केज्युअल लुक को स्टाइलिश टच दिया। आइए एक नजर डालते हैं इनके लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक पर...
2 of 6
kareena kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर हमेशा अपने जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एयरपोर्ट पर भी उनके स्टाइल का कोई मेल नहीं हैं। इस हफ्ते करीना ने एयरपोर्ट पर व्हाइट कलर के स्वेटर को लेदर जैकेट के साथ मैचिंग जींस और बूट्स के साथ टीम अप किया हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप और टैन कलर के बैग कैरी किया हुआ था। करीना का यह लुक हमेशा की तरह जबरदस्त लग रहा था।
3 of 6
katrina kaif
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ जब भी कहीं स्पॉट होती है, वह परफेक्ट ही लगती हैं। इस सप्ताह एयरपोर्ट पर वह ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक ट्राउजर के साथ ब्लैक टॉप और एंकल लेंथ बूट्स कैरी कर रखे थे। नो मेअप के साथ खुले बालों में कटरीना बेहद क्यूट लग रही थीं।
4 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
पिछले काफी दिनों से आलिया अपने लुक्स को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अपने इस लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक में भी वह बहुत स्टाइलिश लग रही हैं। आलिया ने इस दौरान हाई वेस्ट रिप्ड जींस के साथ क्रॉप व्हाइट टॉप कैरी कर रखा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्नीकर्स पहन रखे हैं। उनके हाथ में मस्टर्ड कलर का बैग है जो उनके इस लुक के साथ परफेक्ट जा रहा है।
5 of 6
kangana ranaut
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की क्वीन कहलाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक में गुच्ची के ट्रेक पैंट और बॉम्बर जैकेट पहन रखी है। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक ओवरकोट भी कैरी कर रखा है। बात करें फुटवियर की तो उन्होंने Louis Vuitton के स्नीकर्स पहन रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने गुच्ची का स्लिंग बैग कैरी किया हुआ है। कंगना ने भले ही ऊपर से नीचे तक एक से बढ़कर एक महंगे कपड़े पहने हुए हैं, इसके बाद भी उनका लुक लोगों को नहीं पसंद आया।