बॉलीवुड के गलियारों में आजकल अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की लव स्टोरी के किस्से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले काफी समय से दोनों आए दिन साथ में स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में जॉर्जिया बांद्रा में जिम के बाहर स्पॅाट हुईं।
जिम आउटफिट में जॉर्जिया बेहद ही हॉट नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने डार्क मरून लुक में टाइट्स और टैंक टॉप कैरी किया हुआ था जिसमें वह बहुत गार्जियस लग रही थीं।
जॉर्जिया ने हाथ में गोल्डन कलर का बहुत क्यूट बैकपैक कैरी कर रखा था। कैमरे को देखते ही वह मुस्कराने लगी और उन्होंने स्टाइल के साथ पोज भी दिए।
आपको बता दें, अरबाज और जॉर्जिया के अफेयर की खबरे लंबे समय से आ रही हैं। दोनों को अर्पिता के घर गणपति पूजा के दौरान हाथ में हाथ डाले देखा गया था। खास बात ये थी कि उस समय वहां अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं।
खबरों की मानें तो अरबाज खान जॉर्जिया को बॉलीवुड में भी एंट्री दिलवाने की कोशिश कर रहे हैं। अरबाज और मलाइका 18 साल साथ रहने के बाद साल 2016 में अलग हो गए थे। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है।