अनुष्का शर्मा सिर्फ एक पॉपुलर एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि फैशन दीवा भी हैं। अनुष्का अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेन्स की वजह से लगातार सुुर्खियों में रहती हैं फिर चाहे उनका एयरपोर्ट लुक ही क्यों न हो। लेकिन हाल में अनुष्का का ऐसा लुक सामने आया है जिसे देखकर आप निराश जरूर हो जाएंगे।
अनुष्का हाल ही में फिल्म डायरेक्टर आनंद एल रॉय के जन्मदिन की पार्टी में नजर आईं। अनुष्का ने इस मौके पर वेलवेट पैंटसूट पहना हुआ था जिसे अनुष्का की अब तक की सबसे खराब ड्रेस कहा जा रहा है। अनुष्का का यह वेलवेट पैंटसूट उन पर बिल्कुल भी जंच नहीं रहा था।
स्टाइल के मामले में अनुष्का से उनके फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा रहती हैं लेकिन इस बार अनुष्का अपनी ड्रेस से लोगों को इंप्रेस करने में फेल हो गईं। इस ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर भी अनुष्का को ट्रोल किया जा रहा है। किसी ने अनुष्का की इस ड्रेस को 'सोफा कवर' बताया तो किसी ने इसे 'लोकल ड्रेस' बताया।
यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब अनुष्का ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लोगों को निराश किया हो। इससे पहले भी अनुष्का इससे मिलती जुलता वेलवेट का पैंटसूट पहन चुकी हैं। अनुष्का की इस तस्वीर को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि शादी के बाद का अनुष्का का यह सबसे खराब लुक है।
फिल्मों की बात करें तो अनुष्का जल्द ही रणबीर कपूर की 'संजू' फिल्म में पत्रकार का किरदार निभाते हुए दिखेंगी। इस फिल्म के ट्रेलर में अनुष्का का लुक दमदार है। नीली आंखों के साथ घुंघराले बाल उन पर काफी जंच रहे हैं। ऐसे में इतना जरूर कह सकते हैं कि अनुष्का को ड्रेस का चुनाव अपने कद को देखकर जरूर करना चाहिए।